Saturday, 31 August 2024

BIRTH CERTIFICATE (जन्म प्रमाण पत्र)

BIRTH CERTIFICATE (जन्म प्रमाण पत्र)

ABOUT BIRTH CERTIFICATE

A birth certificate is an official document issued by the government that records the birth of a child. It contains essential details such as the name of the child, parents' names, date and place of birth, and the registrar’s signature. In India, birth certificates are issued by the local Municipal Corporation or Panchayat office, depending on whether the birth took place in an urban or rural area.




जन्म प्रमाण पत्र एक आधिकारिक दस्तावेज़ है, जिसे सरकार द्वारा जारी किया जाता है और यह किसी व्यक्ति के जन्म को प्रमाणित करता है। इसमें निम्नलिखित जानकारी शामिल होती है:

- बच्चे का नाम

- माता-पिता का नाम

- जन्म की तारीख और स्थान

- जन्म पंजीयक के हस्ताक्षर

 

जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया (Process to Obtain a Birth Certificate)

1. जन्म पंजीकरण: जन्म के 21 दिनों के भीतर बच्चे का पंजीकरण स्थानीय निकाय में किया जाना चाहिए। पंजीकरण अस्पताल द्वारा या माता-पिता द्वारा किया जा सकता है

  

2. आवेदन पत्र भरना: संबंधित नगर निगम, नगरपालिका या ग्राम पंचायत में आवेदन पत्र भरें। अब कई स्थानों पर यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी उपलब्ध है।

 

3. दस्तावेज़ जमा करना: आवश्यक दस्तावेज़ जैसे कि अस्पताल का डिस्चार्ज स्लिप या माता-पिता का पहचान प्रमाण जमा करना होता है।

 

4. प्रमाण पत्र जारी करना: सत्यापन के बाद जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। इसमें कुछ दिनों का समय लग सकता है, जो क्षेत्र के आधार पर भिन्न हो सकता है

 



ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र

अधिकांश राज्य सरकारों ने ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किए हैं, जहां से आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं या पहले से जारी जन्म प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि डाउनलोड कर सकते हैं



जन्म प्रमाण पत्र बिहार शरीफ नगर निगम से जारी करवाने के लिए जरुरी दस्तावेज़


१.         आवेदन पत्र

२.         माता-पिता का आधार

३.         बच्चे का कोई प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)

४.         एफिडेविट फ्रॉम नोटरी पब्लिक (21 दिन के बाद रिपोर्ट करने पर और 

          एक साल के भीतर) एक साल के बाद रिपोर्ट करने पर फर्स्ट क्लास                 मजिस्ट्रेट द्वारा एफिडेविट या आर्डर

५.         3 गवाहों का सत्यापित आधार

६.         आवेदन प्रपत्र पर वार्ड पार्षद और वार्ड जमादार (चपरासी) का हस्ताक्षर             एवं सत्यापन

 

No comments:

Post a Comment